सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना सहसवान परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा (IAS), क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने आयोजकों, जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद किया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रतिमा स्थापना, शोभायात्रा और विसर्जन के दौरान प्रशासनिक नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। जुलूस केवल पूर्व निर्धारित और परंपरागत मार्गों से ही निकाला जाएगा तथा किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया की अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
बैठक में मौजूद नागरिकों और आयोजकों ने प्रशासन को पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

- सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के काटे गए चालान

- बदायूँ: सहसवान में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों के चालान काटे, अतिक्रमण भी हटवाया

- बदायूं में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर; दो महिलाओं समेत 3 की मौत, 12 घायल

