रामपुर और जयपुर राजघरानों के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं।
रामपुर: पूर्व मंत्री और रामपुर के नवाब नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने राजकुमारी दीया कुमारी को राजस्थान का उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने दीया कुमारी से बात कर बधाई दी है।
पूर्व मंत्री नवेद मियां ने बताया कि राजकुमारी दीया कुमारी जयपुर के ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं। अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी का अनुसरण करते हुए राजकुमारी दीया कुमारी 10 सितंबर 2013 राजनीति में प्रवेश किया था। उन्हें जयपुर में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और तत्कालीन भाजपाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई थी। दिया कुमारी जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से विधायक नवनिर्वाचित हुई हैं। वह पूर्व में विधायक और सांसद भी रही हैं।
नवेद मियां ने बताया कि राजकुमारी दीया कुमारी से उनके पारिवारिक संबंध हैं। उन्हें राजस्थान के उप मुख्यमंत्री का दायित्व मिलने से रामपुर के राजपरिवार को भी खुशी हासिल हुई है। नवेद मियां ने राजकुमारी दीया कुमारी से बात कर उन्हें बधाई दी है।
- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- “भाजपा भारत नहीं है…”: एंटी-CEC प्रदर्शनों के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री पूजा बेदी, लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिकों से की अपील

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

