हाइलाइट्स:
- आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
- खुलेआम पुलिस को दी थी चुनौती
- मेंथा फैक्ट्री मैनेजर पर चलाई थी गोली
- सोशल मीडिया पर सीसीटीवी में कैद वीडियो हुआ था वायरल
उत्तर प्रदेश/संभल( मुजम्मिल दानिश): यूपी के जनपद संभल में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। फैक्ट्री मैनेजर पर गोलियां बरसाकर दहशत फैलाने वाले पांच हजार के इनामी गुंडे को पुलिस ने पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने 8 नवंबर रात के 8:00 बजे वारदात को अंजाम दिया था। यह आरोपी कई मामलों में वांछित चल रहा था। अब पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली के बिसौली गेट का है जहां कहासुनी की मामूली रंजिश में फैक्ट्री मालिक विष्णु अग्रवाल ने ताबड़तोड़ गोलियां मार कर फैक्ट्री मैनेजर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
गोलियां बरसाता फैक्ट्री मालिक सीसीटीवी में कैद हुआ था। जिसने भी cctv फुटेज देखा वह सिहर कर गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने ने चार टीमें बनाई थीं। और आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
घटना के पांचवें दिन मंगलवार को पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त पिस्टल समेत आरोपी फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया है.
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

