राहुल गांधी पर उनकी यात्रा के साथ ही उनकी शर्ट को लेकर तंज कसा
रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन एक शोक सभा में शामिल होने रामपुर पहुंचे जहां पर विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव पर तंज़ कसा। वहीं वह रामपुरी चाकू की धार से विरोधियों पर सियासी वार भी करते नज़र आए।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुस्लिम चेहरे में से एक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन रामपुर पहुंचकर सबसे पहले अपने करीबी के परिवार में हुई मौत की शोक सभा में शामिल होने पहुंचे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर बड़ी तैयारी की गई थी वहीं दूसरी ओर वह विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी में भी जाना नहीं भूले। मौजूदा बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने शाहनवाज़ हुसैन को रज़ा लाइब्रेरी दिखाई।
मीडिया से मुखातिब होने के दौरान शाहनवाज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनकी यात्रा के साथ ही उनकी शर्ट को लेकर तंज कसा तो वहीँ वह रामपुर के चाकू को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर सियासी वार भी करते नजर आए।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर सरहाना की और आने वाले समय को भाजपा का समय बताया है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

