उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी को होना है। उससे पहले भाजपाई पूरे दम ख़म के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाना चाहते हैं। लिहाजा हर स्तर पर मंदिरों में साफ सफाई का कार्य जारी है। कुछ इसी तरह का नजारा रामपुर में भी देखने को मिला जहां पर पार्टी के वरिष्ठ मुस्लिम चेहरे के रूप में विख्यात पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सफाई अभियान का हिस्सा बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी के पृष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश के रामपुर को अपने कर्मभूमि मानते हैं। इसके पीछे का कारण यहां से उनका 1998 में लोकसभा का सांसद चुना जाना है। इसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए थे।
जब भी बीजेपी का कोई सांस्कृतिक या राजनीतिक कार्यक्रम रामपुर में होता है तो मुख्तार अब्बास नकवी यहीं से इसकी शुरुआत करते हैं।
फिलहाल अयोध्या में राम मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की भव्य तैयारी चल रही है जिसको लेकर भाजपाई पूरी शिद्दत के साथ मैदान में डटे हैं। कुछ इसी तरह की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ मुस्लिम चेहरे के रूप में विख्यात मुख्तार अब्बास नकवी भी निभाते नजर आए। यहां पर शंकरपुर स्थित शिव मंदिर में चल रहे सफाई अभियान में वह महत्वपूर्ण हिस्सा बने।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अयोध्या में घोषित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की तो वहीं वह मुगलों से लेकर कांग्रेस तक पर निशाना साधते नजर आए। यहां तक की उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों के खुश होने का भी जिक्र किया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

