रामपुर जेल होगी दूसरी जगह शिफ़्ट, DM रामपुर ने किया निरीक्षण, 60 बीघा ज़मीन पर बनेगी जल्द रामपुर की नई जेल

0
264
रामपुर जेल होगी दूसरी जगह शिफ़्ट
रामपुर जेल होगी दूसरी जगह शिफ़्ट

उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): सपा कार्यकाल में मन्त्री रहे आज़म खान ने राधा रोड स्थित कई बीघा ज़मीन पर जेल बनाना प्रस्तावित किया था, जिसमें बाउंड्री निर्माण भी किया गया था। लेकिन उसके बाद सपा सरकार चली गई और भाजपा की सरकार बन गई। अब शासन के आदेश पर प्रस्तावित जेल क़ो रोक कर दूसरी जगह जेल बनाई जाएगी।

जिसको लेकर रामपुर के वर्तमान डीएम जोगिन्दर सिंह ने आज जेल अधीक्षक सहित कई अधिकारियो की टीम के साथ जेल की ज़मीन का निरक्षण किया और जेल दूसरी जगह बनाने के लिए 60 बीघा ज़मीन चिन्हित कर ली है जिसमे जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।