आन्जनेय कुमार सिंह के रामपुर के डीएम रहते आजम खान पर दर्ज हुए थे छह दर्जन मुकदमें
मुरादाबाद: मुरादाबाद के कमिश्नर आईएएस आंजनेय कुमार सिंह(Anjney Kumar SIngh) की प्रतिनियुक्ति सरकार द्वारा एक बार फिर बढ़ा दी गयी है। आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति इस बार छह महीने के लिए बढ़ाई गयी है।
2005 बैच के आईएएस फिलहाल मुरादाबाद में मंडलायुक्त पद पर तैनात हैं। केन्द्र ने उनकी प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी है। आंजनेय अब 15 फरवरी 2024 तक प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।
वर्ष 2005 के सिक्किम कैडर के आईएएस व मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाने की खबर सुनने के जनपद रामपुर के लोगों ने ख़ुशी मनाई और मिठाइयां बांटी हैं। रामपुर के लोगों ने इस जश्न को तीन दिन तक मनाने की बात की है।

दरअसल योगी सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार के पास पत्र भेजा था। आंजनेय की प्रतिनियुक्ति एक साल बढ़ने की पुष्टि अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी ने की है।
आंजनेय कुमार प्रदेश में 8 साल की प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी
गौरतलब है कि आंजनेय कुमार प्रदेश में 8 साल की प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी कर चुके हैं। वह सपा सरकार में 15 फरवरी 2015 को प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। मुरादाबाद के कमिश्नर रहते वह दो महीने की ट्रांसफर छुट्टी पर चल रहे थे।
आईएएस आंजनेय सिंह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने रामपुर के डीएम रहते आजम खां पर मुक़दमें किये थे और उनकी संपत्तियों को ध्वस्त कराया था। उन्होंने सपा नेता आजम खां पर इतने मुकदमे दर्ज कराए कि आजम और उनका पूरा परिवार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गया था।
नियमानुसार 5 साल तक आन्जनेय कुमार डेपुटेशन पर रह सकते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी महीने में आन्जनेय कुमार को यूपी के रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। इसके एक साल बाद आन्जनेय का पांच वर्षीय डेपुटेशन पूरा होना था। हालांकि उन्होंने जब डीएम बनने के बाद आजम खान पर शिकंजा कसना शुरू किया तो केंद्र ने उनके डेपुटेशन को दो साल के लिए और बढ़ा दिया।
आन्जनेय कुमार रामपुर में डीएम रहते हुए तमाम ऐसी संपत्तियां आजम और उनके परिवार से मुक्त कराई, जिनपर अवैध कब्जे हुए थे। इसके अलावा उन्होंने आजम खान को भूमाफिया तक घोषित कर दिया। आन्जनेय कुमार के कलेक्टर रहते आजम खान पर छह दर्जन मुकदमे दर्ज हुए। सात साल की समयावधि पूरी होने पर आन्जनेय एक और साल यानि 2023 तक डेपुटेशन पर रहे, लेकिन अब ये समय भी पूरा हो गया है। आन्जनेय कुमार को बीच में मुरादाबाद का कमिश्नर बनाकर प्रमोट कर दिया गया था।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

