उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश सरकार की पहचान बन चुके बाबा के बुलडोजर पर फिलहाल किसानों द्वारा कब्जे की तस्वीर रामपुर से निकलकर सामने आई है। दरअसल किसानों को दिल्ली के लिए कूच करना है लेकिन सरकार के द्वारा उनको रोकने के लिए जगह-जगह बेरिकेडिंगस लगाई गई हैं। इसलिए किसानों ने इसका तोड़ निकलते हुए बुलडोजर का इस्तेमाल शुरू किया है।
जनपद रामपुर के भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर जमा हुए, जहां पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस दौरान कुछ किसान बुलडोजर पर सवार होकर दिल्ली की ओर रवाना होते नजर आये।
किसानों का कहना है कि उन्हें दिल्ली में दाखिल होने से रोकने के लिए सरकार की ओर से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसी के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है कि किसान बुलडोजर पर सवार होकर रास्ते में पड़ने वाली हर बाधा को दूर करते हुए दिल्ली के अंदर दाखिल हो जाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पूर्व किसान पूरे उत्साह के साथ लबरेज नजर आए।
ज्ञात रहे किसान कई हफ्ते से अपनी कई मांगों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। वहीं लोकसभा के चुनाव की घोषणा चंद रोज में होने वाली है। ऐसे में किसानों की मांगों पर सरकार कितना ध्यान देगी और किसानों के दिल्ली कूच का असर मोदी सरकार पर किस तरह पड़ेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- रामपुर पोस्टर विवाद: सपा नेताओं के निशाने पर सरकार, पोस्टर वार से यूपी में सियासी हलचल तेज

