बदायूं में शिक्षक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल (शुक्रवार) होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया।
जिले के 10 मतदान केंद्रों पर कुल 3,935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनके भाग्य का फैसला शुक्रवार को मतदाता करेंगे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और डीएम का निरीक्षण
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी (DM) अवनीश कुमार राय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहकर शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

