Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की नदी में डूब कर मौत हो गई।
दरअसल रामपुर के गंगापुर निवासी चार नौजवान कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय एक दोस्त अचानक पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख कर दूसरा दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में आगे बढ़ गया और वह भी डूबने लगा।
उनको डूबता देख दूसरे दोनों दोस्तों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां मौके पर देखते ही देखते तमाम लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने पुलिस को भी सूचना देदी और पुलिस भी आ गई.
पुलिस ने लोगों की मदद से पानी में डूबे दोनों दोस्तों को बाहर निकाला गया और तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डूबकर मरने वाले दोनों युवक राहुल और विशेष आपस में घनिष्ठ मित्र थे।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया,” रामपुर के गंगापुर के चार नौजवान कोसी नदी में नहाने के लिए गए थे नहाने के दौरान जो रेलवे पुल है उसके नीचे उनमें से एक आदमी डूबने लगा दूसरा उसे बचाने गया वह भी डूबने लगा। शेष 2 लोग जो थे उन्होंने हल्ला मचाया पुलिस फोर्स भी पहुंची, आसपास के लोग भी पहुंचे। हालांकि दोनों को निकाल तो तत्काल लिया गया लेकिन इस बीच दोनों की मृत्यु हो चुकी थी क्योंकि तत्काल अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचायत नामा की कारवाई कर विधिक प्रक्रिया पूरी करके कार्रवाई की जाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
