Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर न्याय मन्त्री बृजेश पाठक ने बोलते हुए कहा है कि सरकार अपराधियों को बख्शेगी नहीं।
यहाँ रामपुर पहुंचे न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने विपक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
कानपुर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो रही है जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।
दरअसल बृजेश पाठक रामपुर में अपने दौरे के दौरान सैदनगर ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंचे थे जहां वे मीडिया से मुखातिब हुए।
न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा,” दरअसल उत्तर प्रदेश में कोई भी जो अपराधिक घटना हो रही हैं उस पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए थे। किसी भी स्तर पर हम अपराधी को बख्शेंगे नहीं। इस घटना के लिए उच्च स्तरीय जांच हो रही है जो भी दोषी होगा उसके लिए हम कड़ी कार्रवाई करेंगे।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
