मदरसा एवं उलिमा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील

Date:

मुरादाबाद: इस बार दीपावली (जशने-चिरागां) का पावन पर्व देश भर में एक अनोखे और ऐतिहासिक रूप में मनाने की तैयारी है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (MRM) के ‘मदरसा एवं उलेमा’ विभाग की ओर से एक प्रेरणादायक अपील जारी की गई है, जिसमें इस रोशनी के पर्व को आपसी सौहार्द, मोहब्बत और देशप्रेम के एक नए ऐतिहासिक रूप में मनाने का आह्वान किया गया है।

मंच के राष्ट्रीय संयोजकों की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि इस दीपावली पर समाज के सभी लोग मिलकर इस त्योहार को एक नई पहचान दें और देश के हर घर, गली, मोहल्ले और शहर को रोशन करें ताकि पूरा देश रोशनी से जगमगा उठे।

इन खासियतों के साथ मनाया जाएगा जशने-चिरागां:

  • बुजुर्गों और औलियाओं को खिराज-ए-अकीदत: इस रोशनी के उत्सव को हमारे बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर चिराग जलाकर मनाया जाएगा।
  • शहीदों और रहनुमाओं को नमन: प्यारे वतन के अमर शहीदों, पीरों और मज़हबी रहनुमाओं के मजारों पर चादरपोशी कर उन्हें खिराज पेश किया जाएगा।
  • गरीबों और जरूरतमंदों की मदद: इस खुशी के मौके पर अपने करीबी और जरूरतमंद परिवारों को नए कपड़े, मिठाइयाँ और राशन वितरित कर उनकी खुशियों में इज़ाफा किया जाएगा।

गुरुवर डॉ. इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन में होगा आयोजन

यह पूरा प्यार भरा रोशनी का त्योहार इस सदी के महान समाज सुधारक और मुस्लिमों के रहबर, गुरुवर डॉ. इन्द्रेश कुमार जी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन में मनाया जाएगा। आयोजकों ने विश्वास जताया है कि इससे समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना और अधिक मजबूत होगी।

संदेश के अंत में देश की एकता और अखंडता का नारा बुलंद करते हुए कहा गया— “मादरे वतन ज़िंदाबाद!”

जारीकर्ता: मज़ाहिर रुहैला पठान, क़ारी अबरार जमाल और मौलाना इरफ़ान काझोंचवी एडवोकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव...