UP: बदायूं में दो सगे भाइयों की उस्तरा मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने चौकी घेरी, एक आरोपी को मुठभेड़ ढेर, शहर में बवाल, फोर्स तैनात

Date:

बदायूं(सालिम रियाज़): बदायूं में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी। मंगलवार देर शाम मामूली विवाद में दो लड़कों की हत्या कर दी गई। मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वारकर दो किशोरों को काट डाला। डबल मर्डर के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बाइक में तोड़फोड़ की और दुकानें भी तोड़ी गईं। एसएसपी समेत पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद हैं। भीड़ को संभालने की कोशिश की जा रही है। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी का है।

पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। सिविल लाइंस की मंडी चौकी का मामला बताया जा रहा है।

यूपी के बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंडी समिति पुलिस चौकी से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बालकों आयुष (14 साल), अहान उर्फ हनी (06 साल) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। तीसरा बेटा पीयूष (8 साल) मामूली घायल हुआ है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी दूसरे समुदाय के बताये जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में मार दिया है। शहर में फाॅर्स तैनात कर दी गयी है।

अमर उजाला की खबर के अनुसार विनोद की पत्नी संगीता और तीनों बच्चे घर पर थे। विनोद के घर के सामने ही अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी साजिद की बाल की काटने का सैलून है। संगीता अपने घर पर नीचे ब्यूटी पार्लर चलाती है। साजिद शाम चार बजे अपनी दुकान बंद करके चला गया था। रात आठ बजे साजिद अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उसके लिए चाय बनाने अंदर को चली गई तब तक साजिद और उसके साथ के घर की तीसरी मंजिल की ओर चले गए। इतने में साजिद दो बच्चों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। पीयूष से कहा कि पानी लेकर ऊपर आना है। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा साजिद ने धारदार हथियार से दो बच्चों की हत्या कर दी। तीसरे पीयूष पर चाकू से वार किया। वह चीखता हुआ नीचे आया। मां ने देखा तो शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। मां-बेटे को बाहर खींच लिया। गेट बंद कर दिया तो दो आरोपी बाहर थे वे तो भाग गए मुख्य आरोपी साजिद को अंदर बंद कर दिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए और चौकी फूंकने की तैयारी करने लगे। वे आरोपी को जिंदा जलाना चाहते थे लेकिन तब पुलिस ने जैसे-तैसे उसे बचाया। इसके बाद भीड़ एकत्र हो गई। साजिद की दुकान तोड़कर सामान निकाला और सामान सड़क पर रखकर फूंक दिया। आसपास के चार खोखों को आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

घटनास्थल पर भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

वारदात के बाद शहर के लोगों का गुस्सा भड़का हुआ है और वे सड़क पर उतर आए हैं, जाम लगा दिया है। दूसरे समुदाय के तीन चार खोखे फूंक दिए हैं। लोग दूसरे समुदाय के धर्मस्थल की ओर लोग बढ़ रहे थे भारी पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स लग गई है। एक आरोपी साजिद मौके पकड़ा गया है जिसे पुलिस चौकी लेकर गई थी जब लोगों को पता लगा तो उन्होंने चौकी घेर ली। इसके बाद लोगों ने पेट्रोल छिड़क उसे जिंदा जलाने का की बात कही तो पुलिस ने भीड़ को रोक दिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...