रामपुर(उत्तर प्रदेश): आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना केंद्र (सद्भावना मंडप) में सेक्टर अधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जनपद के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों— 34 स्वार, 35 चमरौआ, 36 बिलासपुर, 37 रामपुर एवं 38 मिलक (अ०जा०) —के मतदान केंद्रों व बूथों की व्यवस्थाओं तथा सुरक्षा तंत्र का विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया।
भूतों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा की समीक्षा
बैठक के दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, रैम्प, आवागमन की सुलभ व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश:
- आवंटित बूथों का अनिवार्य भ्रमण: प्रत्येक सेक्टर ऑफिसर को आवंटित 10 से 12 मतदान बूथों का, सेक्टर पुलिस ऑफिसर के साथ संयुक्त रूप से कम से कम तीन बार अनिवार्य भ्रमण करना होगा। इस दौरान संवेदनशील एवं क्रिटिकल बूथों की पहचान की जाएगी।
- जनसंवाद और ज़मीनी फीडबैक: भ्रमण को महज औपचारिकता न बनाकर क्षेत्रीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि ज़मीनी स्तर की वास्तविक स्थिति का पता चल सके।
- संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान: अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे क्षेत्र में जाकर मौखिक बातचीत के जरिए यह सुनिश्चित करें कि किसी मतदाता को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या दबाव बनाने की स्थिति तो नहीं है। जहां भी मतदान प्रभावित होने की आशंका हो, उनकी रिपोर्ट तैयार कर त्वरित कार्रवाई की जाए।
- वल्नरेबिलिटी मैपिंग: बैठक में अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग (संवेदनशीलता के निर्धारण) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
निर्वाचन आयोग का स्पष्ट संदेश है कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें, ताकि हर एक मतदाता भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

