रामपुर: दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा केजरीवाल को एजेंसी की किसी दंडात्मक कार्रवाई से राहत देने से इनकार करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। किसी मुख्यमंत्री का पद पर रहने के दौरान गिरफ़्तार होने का यह पहला मामला है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में कल बृहस्पतिवार रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया।
केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में रामपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने आज दोपहर 3 बजे आम आदमी पार्टी के रामपुर ज़िला कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया था लेकिन प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने छावनी बनाकर प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला, ज़िला अध्यक्ष अंसार अहमद, AAP के वरिष्ठ नेता मामून शाह खां को उनके घर पर ही नज़र बंद कर दिया।
प्रदेश प्रवक्ता फैसल लाला ने कहा,”यह न सिर्फ लोकतंत्र की हत्या है बल्कि अंग्रेज़ी हुकूमत की याद दिलाता है, इतिहास के पन्नो में ये भी दर्ज होगा की बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थय जैसी मूल-भूत सुविधाएं जनता को फ्री देने वाले नेता जेलों में बंद थे और भ्रष्टाचार करने वाले नेता सत्ता का सुख भोग रहे थे। जनता 04 जून को भाजपा को वोट के ज़रिए मुंह तोड़ जवाब देगी।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

