बरेली: दिल्ली पुलिस ने बरेली में पकड़ा फ़र्ज़ी कॉल सेंटर, 9 युवतियों सहित 14 लोग को हिरासत में

Date:

सरकारी योजनाओं के नाम पर कर रहे थे बेरोजगारों से ठगी, 9 युवतियों सहित 14 लोगों को लिया हिरासत में।

Globaltoday.in|गुलरेज़ खान|बरेली

यूपी के बरेली(Bareilly) में आज दिल्ली पुलिस ने एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस ने कॉल सेंटर से 9 युवतियो सहित 14 लोगो को हिरासत में लिया है। ये लोग सरकारी योजनाओं के नाम पर बेरोजगारों से ठगी किया करते थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

बरेली के बारादरी थाने में पुलिस हिरासत में खड़ी युवतियां और युवक कॉल सेंटर में जॉब करते थे और फोन करके देश भर के बेरोजगारों को ठगने का काम करते थे।

दिल्ली के मंडावली थाने में इस मामले में कुछ समय पहले एक एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसके बाद से दिल्ली पुलिस इस कॉल सेंटर की तलाश में थी।

    आज दिल्ली पुलिस ने बारादरी थाने की पुलिस के सहयोग से मालियों की पुलिया पर स्थित फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारा।

    एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर से 9 युवतियों सहित 14 लोगों को को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया की फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का मुख्य आरोपी अनिल जो पीलीभीत जिले का निवासी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया की ये लोग बेरोजगार लोगो से सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी किया करते थे।

    कॉल सेंटर से करीब 2 दर्जन से अधिक मोबाइल, 2 लैपटॉप, चेकबुक बरामद हुई है। पुलिस अब इन लोगो से पूछताछ कर रही है की ये लोग कब से इस फ़र्ज़ी कॉल सेंटर को चला रहे थे और कितने लोगो से ठगी कर चुके है।

    गौरतलब है की कुछ दिनों पहले भी पुलिस ने इसी तरह के एक फ़र्ज़ी कॉल सेंटर पर छापा मारकर कई युवक और युवतियो को गिरफ्तार किया था। कोरोना में जहां एक ओर बेरोजगारी बढ़ी है तो वही बेरोजगारों को ठगने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

    बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

    एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

    मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...