रामपुर(रिज़वान ख़ान): लोकसभा के पहले चरण का जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा हैं वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए पुरजोर कोशिशें में जुटे हैं। कुछ इसी तरह भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश का रामपुर जो सपा नेता आज़म खान का सियासी गढ़ कहा जाता है वहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा कर विरोधियों को ललकारा है।
रामपुर लोकसभा 7 का चुनाव पहले चरण में होना है, 19 अप्रैल को यहां पर मतदान किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान का यहां पर सियासी दबदबा रहा है। हालांकि यह बात अलग है पिछले उपचुनाव में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने यहां पर जीत दर्ज कर इस सीट पर कमल खिलाया था।
यूपी में 80 सीट जीतने का दावा करने वाली भाजपा भी एक-एक सीट को पाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामपुर के भारत गार्डन पहुंचे जहां पर उन्होंने चुनावी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की जमकर सरहाना भी की है।
- श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

- IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

- मैनपुरी में 3 महीने की मासूम से दरिंदगी: खून से लथपथ मिली बच्ची, नौकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

