Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | नई दिल्ली
मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और आर्य समाज के प्रमुख चेहरे के रूप में जाने जाने वाले स्वामी अग्निवेश का आज दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS ) अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे।
स्वामी अग्निवेश को नई दिल्ली के इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज (ILBS ) में भर्ती कराया गया था। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण मंगलवार से ही वेंटिलेटर पर थे।
सभी धर्मों के लोग स्वामी अग्निवेश के बीमार होने की ख़बर सुनकर सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए लगातार पोस्ट लिख रहे थे।
स्वामी जी के निधन की खबर सुनकर राहुल गाँधी ने ट्वीट(Tweet) कर शोक जताया है। राहुल गाँधी ने लिहा है ,”बंधुआ मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आर्य समाज के क्रांतिकारी नेता स्वामी अग्निवेश जी का आज निधन हो गया। स्वामी जी का निधन आर्य समाज सहित पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।”
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
