Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
सपा सांसद आजम खान के बेहद करीबी बरकत अली ठेकेदार को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बरकत अली पर 25000 रूपये का इनाम।
आपको बता दें बरकत अली पर कई मामले दर्ज थे और वह लम्बे समय से वांछित था। अब से कुछ दिन पहले बरेली में उसके मकान की संपत्ति को भी पुलिस ने कुर्क किया था।

रामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” यह 25000 का इनामी अपराधी बरकत अली ठेकेदार है जो थाना गंज के 11 मुकदमों में वांछित था। अभी आपको याद होगा पिछले कुछ दिनों पहले इसकी कुर्की की भी कार्रवाई रामपुर पुलिस ने बरेली जाकर की थी। आज रामपुर पुलिस को इसकी गिरफ्तारी में सफलता मिली है। यह मामला आसरा कॉलोनी डूंगरपुर के पास खाली पड़ी जमीन का है जो लोग बसे थे उनके घरों में लूटपाट उनके घर गिराने संबंधित थे। जिसमें इसके पास से पुरानी करेंसी के ₹8000 पांच-पांच सौ के 16 नोट, एक अंगूठी सोने की, दो पायल चांदी की बरामद हुई हैं और यह 11 मुकदमों में वांछित था। आज इसकी गिरफ्तारी हुई है माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जाएगा….
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
