सम्भल: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीट कर मार डाला,आरोपी पति-पत्नी गिरफ़्तार

Date:

जनपद सम्भल के थाना असमोली क्षेत्र में प्रेमिका के परिजनों ने एक प्रेमी की पीट-पीट कर जघन्य हत्या कर दी है, जिसके बाद से इलाके में हड़कम्प है।

देर रात 100 डायल पुलिस ने गम्भीर हालत में प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहाँ पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जिस समय प्रेमी पुलिस को घायल अवस्था में प्रेमिका के घर मे मिला वह नग्न अवस्था मे था और उसके हाथ-पांव रस्सियों से बंधे हुए थे।

जनपद हाथरस में दलित बेटी की दर्दनाक मौत से प्रदेश भर में मचे वबाल से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विवादों में घिरी हुई है। विपक्ष और दलित समाज के लोग न्याय के लिए सड़कों पर हैं। इसी बीच संभल के असमोली क्षेत्र स्थित मनोटा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कम्प मचा दिया है।

परिजनों के अनुसार वहां के रहने वाले अकरम को उसकी प्रेमिका कँवर जहाँ ने मिलने के लिए अपने घर बुलाया था, जहाँ पर एक साजिश के तहत उसके पति और अन्य परिजनों ने मिलकर अकरम को पकड़ लिया और रस्सियों से उसके हाथ-पांव बांध पर घण्टो तक बेरहमी से पिटाई की। यह सब उसकी बेवफा प्रेमिका कँवर जहाँ की नजरों के सामने होता रहा।

ये भी पढ़ें:-

    पिटाई के बाद आरोपियों ने ही पुलिस को सूचना देकर अकरम को सौंपते हुए उसे चोर बताने का प्रयास किया, लेकिन उसके मोबाइल से मिले प्रेमिका के वीडियो ने पूरे मामले की पोल खोल कर रख दी।

    मृतक के फ़ोन में कुछ वीडियो मिले हैं जिनमे वह सोशल मीडिया पर भी अपना दर्द बयां करता और प्रेमिका के नाम गाना गाता नज़र आ रहा है।

    थाना असमोली पुलिस ने गम्भीर हालत में घायल अकरम को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    लेकिन जो वीडियो आरोपियों ने पिटाई के दौरान बनाये थे, उनके सामने आने से प्रेमी अकरम के साथ की गई हिंसक पिटाई की तस्वीर बयान कर दी है।

    फिलहाल पुलिस ने दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरूकर दी है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

    कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

    Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

    Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

    ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

    Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

    इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

    दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...