दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ़्तार

0
451
दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ़्तार
दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ़्तार Photo-Globaltoday

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

थाना पटवाई के सिपाही द्वारा एक विवाहिता से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर कई माह तक ब्लैकमेल किया गया और इस वीडियो के आधार पर सिपाही ने विवाहिता के साथ कई बार अवैध संबंध भी बनाए।

इसकी शिकायत विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से की थी जिनके आदेश पर थाना पटवाई में सिपाही अमित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

आज सिपाही अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जनपद रामपुर(Rampur ) के थाना पटवाई क्षेत्र के जिवाई कदीम निवासी एक विवाहिता से पटवाई थाने के सिपाही अमित कुमार ने दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर कई महीने तक विवाहिता को ब्लैकमेल किया।

सिपाही के ख़िलाफ़ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली रेप पीड़िता ने खाया ज़हर

अवैध संबंध बनाने के बाद सिपाही अमित कुमार विवाहिता को धमकाता भी रहा कि अगर उसने किसी से इस बारे में बताया तो वे इस वीडियो को वायरल कर देगा और उसके पति को भी मरवा देगा।

ये भी पढ़ें:-

    बरहाल विवाहिता ने हिम्मत जुटाते हुए इसकी शिकायत एसपी से की थी, जिस पर 14 अक्टूबर को  थाना पटवाई में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Arun Kumar
    अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक

    अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल अभियोग पंजीकृत हुआ है। कल महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी इसलिए उसका मेडिकल कराया गया। आज महिला ने 161 का बयान दिया है। इस घटना में नामजद जो आरक्षी है अमित कुमार उसको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई अति शीघ्र पूरी करके न्यायालय में पेश की जाएगी।