Globaltoday.in | वेबडेस्क
अफ़ग़ानिस्तान में एक फौजी अड्डे पर एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 34 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
विदेशी समाचार एजेंसी ‘एएफपी’ के अनुसार, यह हमला पूर्वी प्रांत गजनी की राजधानी गजनी शहर के बाहरी इलाके में हुआ, जो पिछले कुछ महीनों में अबतक का सबसे बड़ा हमला है।
किसी भी समूह ने अभीतक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान और अफगान सेना के बीच झड़प की खबरें गजनी शहर में सुनी जा रही हैं।
गजनी में अस्पताल के निदेशक बाज मोहम्मद हिम्मत ने बताया कि 30 शव और 24 घायल लोग अस्पताल लाए गए थे, ये सभी सुरक्षाकर्मी थे।
दूसरी ओर, आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आर्यन ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने बारूद से भरे वाहन से एक फौजी अड्डे को उड़ा दिया।
ग़ज़नी के गवर्नर, वहीदुल्लाह के एक प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने गाड़ी को अड्डे के अंदर ले जाकर धमाका कर दिया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
