- वार्ड सभासदी लड़ने के लिए मांग रहा था टिकट
- BJP पिछड़ा वर्ग में जिला शोध प्रमुख है दीपक सैनी
- मेरठ के अस्पताल में चल रहा था दीपक सैनी का उपचार
- कांधला नगर पालिका वार्ड एक से मांगा था टिकट
- रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई
उत्तर प्रदेश के शामली में रविवार शाम को टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने ज़हर खाकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पता चलते ही परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज़्यादा बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर किया। रात में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। दीपक सैनी यहां रहते थे और वह भाजपा जिला शोध प्रमुख थे।
दीपक सैनी कांधला के वार्ड 3 से सभासद का टिकट मांग रहे थे।
रविवार शाम को भाजपा ने पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की। बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में दीपक सैनी का नाम नहीं था। इससे दीपक मायूस हो गए।
देर रात घर आये और घरपर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दीपक को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई।
ग़ौरतलब है कि दीपक सैनी पहले वार्ड 3 से सभासद रह चुका है। इसी के चलते वह अपने को प्रबल दावेदार माने रहे थे।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

