एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में श्रीलंका पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशियाई चैंपियन बना।
श्रीलंका ने तीसरी बार एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया। श्रीलंकाई टीम इससे पहले 1986 और 2014 में पाकिस्तान को फाइनल में हरा चुकी है।
श्रीलंका के 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर में 147 रन सके, मोहम्मद रिजवान 49 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हो गए।
इससे पहले श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में भानुका राजपक्षे की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 6 विकेट पर 170 रन बनाए। आधी टीम 58 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गई। राजपक्षे 45 गेंदों पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्योता दिया।
पाकिस्तान टीम में 2 बदलाव किए गए, हसन अली और उस्मान कादिर की जगह नसीम शाह और शादाब खान को टीम में शामिल किया गया।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

