उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आज रिहा हो गए हैं। उनकी 27 महीने बाद जेल से रिहाई हुई है। जेल के बाहर आजम खान को लेने के लिए उनके दोनों बेटे अब्दुल्लाह आज़म,अरीब और शिवपाल सिंह यादव पहुंचे थे।
जुमेरात के रोज़ सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को 2 हफ्ते के अंदर अंतरिम जमानत और संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने को कहा था।
जस्टिस एल. नागेश्वर राव, जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस ए. एस. बोपन्ना की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेषाधिकार का इस्तेमाल करते हुए आजम खान को जमानत दी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कोर्ट के नियमित जमानत की याचिका पर फैसला करने तक वे अंतरिम जमानत पर रहेंगे। बेंच ने कहा, “संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत मिले विशेषाधिकार का इस्तेमाल करने के लिए यह उपयुक्त मामला है।”
जेल से रिहा होने के बाद अज़ाम खान को रिसीव करने आये समर्थकों का हुजूम लगा था। जैसे ही उनका क़ाफ़िला रामपुर के लिए रवाना हुआ जगह जगह आज़म खान के प्रशंसकों ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया।
क़रीब साढ़े तीन बजे आजम खान का काफिला उनके घर के निकट मुमताज पार्क के सामने पहुंचा जहां पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम पहले से ही मौजूद था। यहां पर आजम खां ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से करीब दस मिनट तक बात भी की। इसके बाद करीब 4:20 बजे आजम खां घर के अंदर पहुंचे और क़रीब 50 मिनट मीडिया से बातें कीं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

