पांच लाख की फिरौती की काल आई तब पुलिस ने दर्ज किया था अपहरण का मुकदमा
उत्तर प्रदेश/बदायूं (सालिम रियाज़): बदायूं में एक आठ वर्षीय मासूम के साथ अपहरण कर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराध का मामला सामने आया है।
मासूम के अपहरण के करीब 36 घंटे बाद एक गन्ने को खेत में उसका शव मिला है। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस के मुताबिक किशोर के साथ अप्राकृतिक कृत्य के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक किशोर के पिता के पास पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग को लेकर फोन काल के बाद पुलिस समय से किशोर को नहीं ढूंढ पाई और नतीजन किशोर का शव गन्ने के खेत से घटना के 36 बाद बरामद हुआ है।
दरअसल पूरा मामला बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है जहां एक व्यक्ति का आठ वर्षीय मासूम बुधवार दोपहर में रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने गुमशुदगी की तहरीर लेकर रिश्तेदारी में तलाश करने की बात कहकर परिवार के लोगों टरका दिया।
गुरुवार को अपहृत किशोर के पिता के नंबर पर पांच लाख फिरौती की काल आई तो पिता ने काल करने वाली की आवाज को पहचान करने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की।
गुरुवार देर रात किशोर का शव उघैती थाना क्षेत्र के चनी गांव में एक गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया।
एसएसपी बदायूं डॉ ओपी सिंह ने बताया कि घटना स्थल के निरीक्षण से प्रतीत होता है कि बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करके गला दबाकर हत्या की गयी है और आरोपी भी नाबालिग है जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

