Globaltoday.in | गुलरेज़ खान | बरेली
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली(Bareilly) के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में माँ-बेटी के रिश्ते कलंकित करने का मामला सामने आया है।
दरअसल माँ ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही बेटी की गला दबाकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि बेटी भी माँ के प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी।
पुलिस के पूछताछ में पता चला कि मृतिका के माँ के प्रेमी के साथ संबंध थे जोकि पहले से तीन बच्चों का पिता है। जिसके चलते वह मृतिका से शादी नहीं करना चाहता था।
बीती रात प्रेमी और मृतिका की माँ ने सोती हुई बेटी की हत्या कर दी।
बाद में कहानी को मृतिका की माँ ने नया मोड़ देते हुए पुलिस को बताया था कि घर में तीन बदमाश घुस आए और बदमाशों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी, साथ ही उसे भी घायल कर दिया।
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मृतिका की माँ और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
