Bharat Jodo Yatra: दिल्ली पहुंचकर राहुल गाँधी ने कहा- किसानों-युवाओं में फैलाया जा रहा डर, भारत से नफरत को मिटाने की जरूरत

Date:

राहुल ने कहा कि जब मैंने चलना शुरू नहीं किया तो लगता था कि देश में नफरत है। लेकिन ये सच्चाई नहीं है, पूरे देश में एकजुटता है।

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भारी भारी जनसैलाब देखने को मिला। सड़कों पर कई किलोमीटर तक लोग ही लोग नज़र आये। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।

राहुल गाँधी ने सुबह आश्रम चौक पहुंचकर राम दरबार के दर्शन किए तो दोपहर में हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई और दुआ की।

यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ से होते हुए लालकिला पहुंची जहां राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत नफरत को लेकर की।

राहुल ने कहा कि जब मैंने चलना शुरू नहीं किया तो लगता था कि देश में नफरत है। लेकिन ये सच्चाई नहीं है। पूरे देश में एकजुटता है। आज देश से नफरत मिटाने की जरूरत है। 90 प्रतिशत लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं। राहुल ने लालकिले के बगल में मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे का उदाहरण भी दिया।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि बीजेपी वाले हिंदू धर्म की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं- हिंदू धर्म में कहां लिखा है- गरीब और कमजोर लोगों को मारना चाहिए। हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत। ये लोग पूरे देश में 24 घंटे डर फैलाने की बात करते हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...