उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी करनी को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहती है, चाहे वह गाजियाबाद में 7 लोगों से मुठभेड़ कर गोली मारने का मामला हो या गोरखपुर में व्यापारी की मौत से जुड़ा मामला हो।
एक बार फिर खाकी दागदार हुई है और सवालों के घेरे में है वह भी जनपद रामपुर में जहां पर एक दरोगा ने बलात्कार पीड़िता पक्ष के लोगों से ही अदालत में बयान दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर डाली जिसका नतीजा यह हुआ की एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा को रंगे हाथ पकड़ कर अपने शिकंजे में दबोच लिया है।
रामपुर(Rampur) की तहसील स्वार में एंटी क्रप्शन निरीक्षक अंजू भदौरिया से शिकायत कर मोहम्मद रशीद ने अपनी बहन नसीम जहां का दहेज़ से सम्बंधित धारा 376डी, 377, 313, 498ए, आईपीसी 3/4 के तहत लिखाया था।
इस केस की तफ्तीश सुकेंद्र कुमार कर रहे थे। दरोगा सकेंद्र कुमार ने केस की पैरवी कर रहे नसीम जहां के भाई से कोर्ट में बयान कराने के लिए 20 हज़ार रूपये की डिमांड की। एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने सुकेंद्र कुमार को ट्रेप कर 20 हजार रुपे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
एंटी क्रप्शन निरीक्षक अंजू भदौरिया ने कहा कि दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद थाना सिविल लाइंस लाया गया क्योंकि स्वार भीड़ ज़्यादा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था नहीं हो सकती थी और शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना थी, जिसके चलते हम उसे थाना सिविलाइज लेकर आए यह लीगल कार्रवाई की जा रही है।
अंजू भदौरिया ने बताया,” इन पर लड़की के बयान कराने को लेकर 20 हज़ार रुपे रिश्वत मांगने का आरोप था। नहीं ऐसा तो कुछ नहीं था यह तो हमारी नॉलेज में नहीं है कि हम तीन लोगों को ट्रेप करने वाले थे। एक ही की शिकायत थी उसी को अपने ट्रेप किया है उसी को हमने पकड़ा हैं रंगे हाथों पैसा लेते हुए कोर्ट में 164 के बयान होते हैं जब धारा 376 और 377 लगती है सेक्सुअल ऑफेंस होता हैं तो उसके कोर्ट में बयान कराई जाते हैं बयान कराने के नाम पर अगली कर्रावाही करने के नाम पर मुकदमे में ये डिमांड करी गई थी और आज पैसा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया हैं।
- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP का हमला: सुधांशु त्रिवेदी बोले– ‘झूठ का चेहरा बेनकाब’, राहुल गांधी को लॉन्च करने की एक और नाकाम कोशिश

- दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, 8 घंटे बाद धरना स्थल से हटाया; कांग्रेस बोली- ‘सब याद रखा जाएगा’

- संगम फाउंडेशन का 11वां ‘अवध रत्न पुरस्कार’ समारोह संपन्न: प्रो. शाहिद अख्तर समेत 7 हस्तियां सम्मानित, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मजाहिर खान ने दी मुबारकबाद

- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- दिल्ली: इंजीनियर फिरोज मुजफ्फर हनफी उर्दू डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (दिल्ली प्रदेश) के महासचिव निर्वाचित

- जरीफनगर में खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्रों पर हमला, तीन घायल; पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप

