ब्रिटेन के वार्षिक संगीत ग्लैस्टनबरी महोत्सव में गायकों ने फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल विरोधी नारे लगाए।
ग्लैस्टनबरी (Glastonbury) महोत्सव में हुए एक संगीत कार्यक्रम के दौरान आयरिश रैप समूह नीकैप (Kneecap) ने “फ्री फिलिस्तीन” का नारा लगाया।
नीकैप के बैंड के सदस्य मो शारा ने कहा है कि वे अपनी आय में कमी के लिए तैयार हैं, लेकिन इतिहास के सही पक्ष पर बने रहना चाहते हैं। अगर हम अपनी आवाज़ उठाएँगे, तो दूसरे संगीत समूह भी फ़िलिस्तीन के मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठाएँगे।
रिपोर्ट के अनुसार ग्लैस्टनबरी (Glastonbury) महोत्सव में रैप गायक बॉब वायलान ने भी “फिलिस्तीन को आजाद करो” और “इजरायली सेना को मौत दो” जैसे नारे लगाए।
अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, संगीत समारोह में फ़िलिस्तीन के पक्ष में नारे लगने के बाद ब्रिटिश पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने लाइव प्रसारण के वीडियो की समीक्षा की है और आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- खामेनेई का निधन और मध्य-पूर्व में महायुद्ध की आहट

- ईरान-इजरायल युद्ध: अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद UN सुरक्षा परिषद की आपात बैठक आज

- US, Israel attack Iran live: ईरान का कतर, UAE और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर भीषण मिसाइल हमला

