आजम खान को भगवान स्वरूप मान उनकी पूजा करने वाली रामपुर की एक दलित महिला नेहा राज ने राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
26 मई 2019 से सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान(Azam Khan) को रिहा किए जाने की मांग करते हुए आजम खान के साथ इंसाफ नहीं किए जाने पर इच्छा मृत्यु की मांग की है।
नेहा राज समाजवादी पार्टी की पूर्व नामित सभासद है और आजम खान पर जो कार्रवाई हो रही है उस को वे बदले की भावना से बता रही है। नेहा आजम खान को बेकसूर बताते हुए रिहा करने की मांग कर रही है।
नेहा राज ने आजम खान को अपना भगवान बताया। नेहा राज ने राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखकर आजम खान को रिहाई की मांग की।
जनपद रामपुर समाजवादी पार्टी के पूर्व नामित सभासद नेहा राज ने सपा सांसद आजम खान की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखा और आजम खान की रिहाई की मांग की।
नेहा राज ने कहा राष्ट्रपति आजम खान के साथ इंसाफ करें उनको रिहा करें नहीं तो उन्होंने इच्छा मृत्यु की अनुमति दें।
वहीँ मीडिया से बात करते हुए पूर्व नामित सभासद नेहा राज ने कहा,” मेरा नाम नेहा राज है और मैं दलित समाज से हूं। मैंने 25 मई 2021 को देश के राष्ट्रपति महोदय को एक पत्र अपने खून से लिखा था। उसमें मैंने आजम खान की रिहाई की मांग की थी। आज़म खान पिछले 2 साल से जेल में बंद हैं। नेहा राज ने कहा आजम खां की खता यह है कि उन्होंने दलित, गरीब मजदूर के हाथ में कलम देने का काम किया, उसकी सजा वे काट रहे हैं।”
नेहा राज ने कहा;”मैं आजम खान को भगवान की तरह पूजती हूं। मैं आजम खान पर जुल्म ज्यादती होते हुए नहीं देख सकती। इसलिए मैंने राष्ट्रपति को अपने खून से पत्र लिखा है। राष्ट्रपति आजम खान के साथ इंसाफ करें या मुझे इच्छा मृत्यु की अनुमति दें। हम ऐसे देश में नहीं रहना चाहते हैं जिसमें लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मौजूदा सरकार लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

