रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना एक बार फिर से सामने आई है। यहां पर अवैध संबंधों के चलते बेटी ने ही अपने देवर के साथ मिलकर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
रामपुर जनपद के थाना अजीम नगर क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक मुस्लिम विधि से तंत्र-मंत्र करने वाले बुजुर्ग की हत्या हो गई थी। इसके बाद पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई थी।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के द्वारा मातहतों को घटना के खुलासा के जल्द निर्देश दिए गए थे। एसपी की अगुवाई में घटना का खुलासा कर दिया गया है और इस पूरे प्रकरण में महिला हमसीरन और उसके देवर गुड्डू को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का तर्क है कि हमसीरन का अपने देवर गुड्डू से अवैध संबंध था जिसको लेकर उसकी अपने पिता तस्वीर मियां से कुछ अनबन हो गई। क्यूँकि पिता को अपनी बेटी की काली करतूत का पता लग गया था। बात दूर तक न फैल जाए इसी को लेकर कलयुग की बेटी अपने पिता की कातिल बन गई और देवर के साथ मिलकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया।
फिलहाल दोनों ही हत्या आरोपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं और जिनको न्यायालय में पेश किया गया जिसके बाद चालान कर जेल भेज दिया गया है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

