ज्योति मौर्य के पिता का कहना है कि अब तो आलोक मौर्य चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को बता रहे हैं कि वह एक सफाई कर्माचारी हैं, लेकिन शादी से पहले उन्होंने और उनके परिवार ने झूठ बोला था। शादी के कार्ड में आलोक को ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा गया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का की ख़बरें इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। लेकिन अब इन दोनों की शादी को लेकर एक नया खुलासा हुआ है।
दरअसल सोशल मीडिया में ज्योति और आलोक की शादी का एक कार्ड वायरल हो रहा है। कार्ड में आलोक को ग्राम पंचायत अधिकारी लिखा गया है।
अलोक के परिजन की सफाई
ज्योति का आरोप है कि आलोक पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं, जबकि शादी झूठ बोलकर किया गया था। वहीं, आलोक के परिजनों का कहना है कि लड़की वालों ने कार्ड में ग्राम पंचायत अधिकारी छपवाया था। लड़के वालों की तरफ से छपवाए गए शादी के कार्ड में सिर्फ आलोक कुमार लिखा था।
बढ़ सकती हैं अलोक मौर्या की मुश्किलें
खबरों के मुताबिक, ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की शादी का जो कार्ड वायरल हो रहा है, उस पर ज्योति मौर्य के पिता पारसनाथ मौर्या का बयान सामने आया है।
ज्योति मौर्य के पिता ने कहा कि शादी के समय आलोक मौर्य ने नहीं बताया था कि वह एक सफाई कर्मचारी हैं। आलोक ने खुद को ग्राम पंचायत अधिकारी बताया था। शादी के कार्ड पर भी हमने ग्राम पंचायत अधिकारी वाली बात लिखवाई थी। शादी के कार्ड की वायरल फोटो में यह देखा जा सकता है। ऐसे में अगर जांच में यह बात साबित होती है तो आलोक मौर्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शादी का अंजाम यही होना था
ज्योति मौर्या के पिता यूपी में वाराणसी के चिरईगांव में रहते हैं। ज्योति मौर्य के पिता ने कहा कि अब तो आलोक मौर्य चिल्ला-चिल्लाकर लोगों को बता रहे हैं कि वह एक सफाई कर्माचारी हैं, लेकिन शादी से पहले उन्होंने और उनके परिवार ने झूठ बोला था। जो शादी झूठ की बुनियाद पर हुई हो उसका अंजाम तो ऐसा होना ही था।
- जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

- जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर BJP का हमला: सुधांशु त्रिवेदी बोले– ‘झूठ का चेहरा बेनकाब’, राहुल गांधी को लॉन्च करने की एक और नाकाम कोशिश

- दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, 8 घंटे बाद धरना स्थल से हटाया; कांग्रेस बोली- ‘सब याद रखा जाएगा’

