उत्तर प्रदेश- रामपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,कच्ची शराब सहित अंग्रेजी शराब बरामद

Date:

उत्तर प्रदेश/रामपुर[सऊद खान]:जिला रामपुर के टांडा कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पुलिस ने बीती रात को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली छेत्र के ग्राम रजपुरा में दबिश मारी जहाँ से पुलिस ने क़रीब 900 लीटर कच्ची शराब, 20 पेटी अंग्रेजी पार्टी स्पेशल शराब और शराब बनाने की भट्टी, भगोनो, परातो सहित 1 दर्जन ड्रम को बरामद किया। पुलिस की इस कार्यवाही में मौका देखकर 2 आरोपी फरार हो गए, वही मौके से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Police seized Sharab
कच्ची और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस-फोटो ग्लोबलटुडे

इस मामले पर ज़्यादा जानकारी देते हुए एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि टांडा में काशीपुर के आसपास रजपुरा एक गाँव है। वहां से कल टांडा पुलिस को सफलता मिली है,एक गिरफ्तार हुआ है औरवहां से लगभग 900 लीटर कच्ची शराब, 2 भट्टियां बरामद हुईं और कुछ वहीँ नष्ट करनी पड़ीं।
Sharab ke Drum
शराब बनाने में इस्तमाल सामान -फोटो ग्लोबलटुडे

इसके साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश की शराब भी बरामद हुई है 20 पेटी और यह इनके घर से बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि चाहें कच्ची शराब है या अंग्रेजी शराब है,,यह अबैध धंधा करते हैं। इसके कारण यह कार्यवाही हुई है। अभियुक्तों के खिलाफ कार्यबाही की जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...