पाकिस्तान और अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, हिंदूकुश क्षेत्र में था केंद्र

Date:

पाकिस्तान की संघीय राजधानी इस्लामाबाद, रावलपिंडी और पेशावर समेत विभिन्न शहरों में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सूत्रों के अनुसार, समाहानी, आज़ाद कश्मीर, भीमबेर और मुर्री में भी धरती हिली।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला, दीर सिटी, पेशावर, बाजौर और आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था, जिसकी गहराई करीब 234 किलोमीटर बताई जा रही है।

भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और कई नागरिक अपने घरों से बाहर निकल आए। कई जगहों पर लोगों ने सड़कों पर खड़े होकर कलमा तय्यबा का पाठ किया और सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...