उन्होंने कहा कि भारत विश्व शांति बहाल करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
अजमेर दरगाह प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन(Syed Zainul Abedin) ने कहा कि राजनीतिक दलों को मथुरा और काशी जैसे विवादों का समाधान अदालतों के बाहर खोजने का प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा, आपसी सहमति से सुलझाया गया कोई भी विवाद समुदायों का दिल और विश्वास जीतेगा।
मुस्लिम मिरर के अनुसार अजमेर दरगाह प्रमुख अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद की राजस्थान इकाई द्वारा आयोजित “पैगाम-ए-मोहब्बत हम सबका भारत” सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जिसमें राजस्थान की लगभग सभी दरगाहों के प्रमुख मौजूद थे।
यहां जारी एक बयान में आबेदीन ने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम की सभ्यता का पालन करते हुए दुनिया में शांति बहाल करने में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा, ”भारत विश्व शांति में अपनी भूमिका निभा रहा है, इसलिए हमारे देश के आंतरिक मुद्दों को अदालतों के बाहर शांतिपूर्वक हल करने का प्रयास किया जाना चाहिए, बस एक मजबूत पहल की जरूरत है।”
नागरिकता संशोधन कानून पर अजमेर दरगाह प्रमुख ने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में सीएए(CAA) कानून को लेकर मुसलमानों को गुमराह किया गया है।
“वास्तविकता यह है कि अधिनियम के प्रावधानों के विस्तृत विश्लेषण के बाद, हमने पाया कि इस कानून का भारतीय मुसलमानों से कोई लेना-देना नहीं है और यह कानून उन पर कोई प्रभाव नहीं डालेगा।
“इससे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश के उत्पीड़ित अल्पसंख्यक अप्रवासियों को लाभ होगा। इससे किसी की भारतीय नागरिकता नहीं छिनने वाली है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


