खबर है कि जंगबंदी के कुछ घंटों बाद, इजरायली फ़ौज ने अल-अक्सा मस्जिद से सटे आँगन में फिर से फौजी कार्यवाही है।
अरब मीडिया के मुताबिक़ अल-अक्सा मस्जिद में हजारों नमाज़ी आज जुमे की नमाज के बाद जंगबंदी का जश्न मना रहे थे, कि तभी इजरायली सेना ने उन पर चढ़ाई कर दी।
इजरायली सेना ने निहत्थे फिलिस्तीनियों पर आंसू गैस छोड़ी, गोले दागे। शीलिंग और रबर की गोलियां चलाईं।
लोकल मीडिया के मुताबिक़ इस्राइली बलों के ऑपरेशन में कई फ़िलिस्तीनी ज़ख़्मी हो गए, और मस्जिद के आंगन में भगदड़ मच गई।
अरब मीडिया के मुताबिक इजरायली अफ़सरों ने जर्नलिस्ट पर भी तशद्दुद किया। अल-अक्सा मस्जिद पर इजरायली सेना के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
ख़याल रहे कि 11 दिनों के हमलों और खूनखराबे के बाद, इजरायल और हमास के बीच जंगबंदी हो गयी है, जिसके बाद गाजा और फिलिस्तीनी के दूसरे इलाक़ों में जमकर जीत का जश्न मनाया गया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी
