रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में शीघ्र ही हवाई अड्डे का उद्घाटन होगा। उद्घाटन के लिए हवाई अड्डे पर तैयारियां चल रही हैं। इस बीच पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने हवाई अड्डे पहुंचकर एयरपोर्ट डायरेक्टर अमरजीत सिंह और प्रबंधक श्याम सुंदर से मुलाकात की। उन्होंने खुशी जाहिर कि मुरादाबाद हवाई अड्डा शुरू होने से रामपुर सहित पूरे मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा।
पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवेद मियां ने बताया कि भारत सरकार ने उड़ान स्कीम के तहत यूपी के अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट, मुरादाबाद की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया था। अब यह कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने शीघ्र ही हवाई अड्डा शुरू किए जाने के फैसले पर केंद्र और राज्य सरकारों के साथ साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रशंसा की।
नवेद मियां ने कहा कि इस कार्य को पूर्ण कराने में मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह और कई जनप्रतिनिधियों का भी सराहनीय योगदान रहा है। इस मौके पर नवेद मियां के साथ काशिफ खां और राजा खां भी मौजूद रहे।
- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

