उत्तर प्रदेश/रामपुर(रिज़वान खान) यूपी के जनपद रामपुर:के थाना मिलक क्षेत्र में मंगलवार शाम के समय सिलाई बड़ा गांव में ग्राम समाज की भूमि पर अंबेडकर प्रतिमा को लेकर दो पक्षों के झगडा हो गया। झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें गोली लगने से हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए जबकि देर रात मुरादाबाद मंडल कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह और डीआईजी मुनिराज भी घटना स्थल पहुंचे और ग्रमीणों और परिवार से बात कर शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

- नेहा सिंह राठौर vs ABP न्यूज: “कॉल गर्ल बताकर खबर चलाई, अब माफी माँगी… नेहा सिंह राठौर बोलीं- कोर्ट में मिलो, न्याय चाहिए”

- कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 17 की मौत, 35 से अधिक घायल

- महाराष्ट्र के धर्मांतरण कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एपीसीआर ने मांगी संवैधानिक समीक्षा

- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

घटना को लेकर कमिश्नर आञ्जनेय कुमार सिंह ने बताया कि गांव में खाद की गाड़ी की एक जमीन थी जिसको पाट कर समतल किया गया और लोगों की मांग थी कि यहां पर अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाए या पार्क बनाया जाए। उसको लेकर शिकायत की गई थी जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही के लिए भेजा। अब वहां पर क्या घटना हुई इन सब की जांच होगी इन सब में परिवार ने तहरीर दी है कि वगोली भी चली और एक बच्चे की मृत्यु हो गई। इस पर जांच की जाएगी परिवार की तैयारी के आधार पर जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उन सब पर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस की गोली से मृत्यु होना भी सामने आया है और जांच में जो भी सामने आएगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी छोड़ा नहीं जाएगा, घटना में दो लोग घायल भी है उनका इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है और परिवार को आश्वासन दिया गया है, मजदूर परिवार है जो भी समुचित सहायता होगी वह दी जाएगी। गांव में स्थिति सामान्य है जो भी मांग है उस पर विचार किया जाएगा और सबसे पहली जरूरत है कि जो शव है उसका पोस्टमार्टम हो जांच में जो कुछ भी हुआ है वह पता चलना चाहिए।
