योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में फुल फॉर्म में दिखाई देने लगी है। भू-माफियाओं और अपराधियों पर तेजी के साथ बुलडोजर की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। इन सबके बीच जनपद रामपुर में प्रशासन की ओर से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह उर्फ साबी को भी-भू माफिया घोषित किया गया है। दीदार सिंह द्वारा कई वर्ष पूर्व कुछ जमीनों पर अवैध रूप से जो कब्जा किया गया था, प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर उस क़ब्ज़े को बुलडोजर चलाकर हटवा दिया है।
रामपुर से वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता आजम खान योगी सरकार के निशाने पर आए और उन पर आरोप लगे कि उन्होंने अपने मंत्री रहने के दौरान कई किसानों एवं सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया। मामला शासन के संज्ञान में आया और उन पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इसी दौरान उनको भू माफिया भी घोषित किया गया।
अब एक बार फिर सूबे में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी हो चुकी है और फिर से भू-माफियाओं और अपराधियों के विरुद्ध पहले से जबरदस्त बुलडोजर की कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो चुका है।
योगी सरकार के पार्ट-2 में रामपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह उर्फ साबी पर प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर जबरदस्त कार्यवाही की है।
आरोप है कि उन्होंने अपने रसूख के चलते कुछ पट्टा धारक किसानों की भूमि पर कब्जा जमा रखा था जिसे बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया है और इस आराजी को पीड़ित किसान को वापस कर दिया गया है।
वहीं खुलासा किया गया है कि पूर्व जिलाध्यक्ष ने दो करोड़ रुपए की कीमत की इस जमीन पर कब्जा जमा रखा था।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के मुताबिक थाना बिलासपुर में ये उज्वल दीदार उर्फ साबी हैं। ये चिंतित माफिया है। कुल हमारे यहां 25 माफिया हैं जिसमें अब तक 8 करोड़ रुपए की रिकवरी कर चुके हैं गैंगस्टर में। आज साबी का करीब 5 एकड़ इसने जबरदस्ती कब्जा कर रखा था, एक व्यक्ति का उस को मुक्त कराया गया है। क़रीब मार्केट वैल्यू इसकी 2 करोड़ होगी। यह 5 एकड़ जमीन इस माफिया से मुक्त कराई गई है य.ह अभियान चल रहा है लगातार जारी रहेगा। इस तरह से माफियाओं की कमर तोड़ने का प्रयास रामपुर पुलिस कर रही है। इससे जनसामान्य में एक भयमुक्त वातावरण होने का मैसेज जा सके।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

