स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व लीग स्पिनर दानिश कनेरिया ने आरोप लगाया है कि हिंदू होने के नाते पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी का मेरे प्रति रवैया ठीक नहीं था और वह मुझ पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाते रहे।
एक भारतीय टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दानिश कनेरिया ने आरोप लगाया कि पूर्व चेयरमैन एजाज़ बट ने मेरा पक्ष स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मेरा क्रिकेट खत्म हो गया।
पूर्व स्पिनर ने आगे आरोप लगाया कि शोएब अख्तर ने सबसे पहले सरकारी टीवी पर अफरीदी के बारे में यह कहा, पाकिस्तान की टीम में बड़े बड़े खिलाड़ी शामिल थे, मेरी समस्या हमेशा शाहिद अफरीदी के साथ रही है क्योंकि वह टीम में मुझसे बेहतर रवैया नहीं रखते थे और उन्होंने हमेशा मुझे गिराने की कोशिश करते रहे।
कनेरिया ने कहा कि शहीद अफरीदी का क्रिकेट में बड़ा नाम है और वह मेरे कप्तान थे इसलिए वह मुझे डिपार्टमेंट में बाहर बैठा देते थे। मुझे काउंटी क्रिकेट खेलना होता था। अगर मैं डिपार्टमेंट में नहीं खेलता, तो मुझे काउंटी अनुबंध में परेशानी होती थी। शाहिद के स्थान पर जब यूनुस खान कप्तान बने, तो उन्होंने मुझे सभी मैच खिलवाये।
जियो खबर के मुताबिक़ दानिश कनेरिया ने कहा कि फील्डिंग प्रैक्टिस में भी शाहिद अफरीदी मुझे ताने मारते थे। एक बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जब मुझे ए कैटेगरी मिली तो शाहिद अफरीदी ने फील्डिंग प्रैक्टिस में मुझे कुछ ऐसे शब्द कहे जिन्हें मैं टीवी पर बयान नहीं कर सकता। मैं उनके साथ बात भी नहीं करता था और उनसे दूर दूर रहता था।
उन्होंने आगे कहा कि जब मुहम्मद युसूफ ने इस्लाम धर्म अपना लिया तो परवेज मुशर्रफ ने मेरा साथ दिया। एक रात्रिभोज में राष्ट्रपति मुशर्रफ ने कहा, ‘अगर कोई आपको परेशान करता है, तो मुझे बताओ, मैं शाहिद की वजह से परेशान रहता था।’
पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि किसी ने मुहम्मद यूसुफ पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव नहीं बनाया, मुस्लिम बनना उनका निजी फैसला था। शाहिद अफरीदी को अन्य खिलाडी कहते थे कि उसे तंग न करो, मैं खुशनसीब हूं कि पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी मेरा समर्थन करते थे, जब मुझे स्पॉट फिक्सिंग के लिए बैन किया गया तो शाहिद अफरीदी ने कहा कि दानिश पर बैन सही लगा है जबकि इसी तरह के मामले में अफरीदी ने मुहम्मद आमिर का समर्थन किया था।
शाहिद अफरीदी ने क्या कहा ?
जियो के सवाल पर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने दानिश कनेरिया द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि जिस समय की वह बात कर रहा है उस समय तो मैं खुद इस्लाम धर्म को पूरी तरह से समझने की कोशिश कर रहा था और ये बातें वह कर रहा है जिसका अपना क्या किरदार है।
शाहिद अफरीदी ने कहा कि दानिश कनेरिया ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में देश को बदनाम किया और अपनी क्रिकेट खत्म करली। वह सस्ती शोहरत और पैसा कमाने के लिए ऐसे इलज़ाम लगा रहा है।
शाहिद ने कहा कि दानिश कनेरिया मेरे छोटे भाई की तरह था और मैं उसके साथ कई साल डिपार्टमेंट में खेला। अब 15-20 साल बाद दानिश कनेरिया को ये इल्ज़ामात क्यों याद आ गए ,उनका क्या किरदार है इसको सब जानते हैं।
पूर्व कप्तान ने कहा कि अगर दानिश कनेरिया के प्रति मेरा रवैया खराब था तो उन्होंने मुझसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या हबीब बैंक में शिकायत क्यों नहीं की। आज हमारे दुश्मन मुल्क में इस तरह के मज़हबी जज़्बात उभरने वाले इंटरव्यू दे रहा है।
- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति
- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

- जामिया में छात्र आंदोलन 14वें दिन तेज: यूनियन बहाली की मांग, कैंपस में तनाव के बाद क्लास ऑनलाइन

- फारूक अब्दुल्ला के ‘पाकिस्तान कश्मीरियों को बचा रहा है’ बयान पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का पलटवार, मज़ाहिर खान ने मांगी सख्त कार्रवाई

- मक्का और मदीना पर हमले अस्वीकार्य: हूथियों के खिलाफ OIC ने अपनाया कड़ा रुख

