- रामपुर में आज जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही
- लाखो की संपत्ति को जब्त किया
- अपराध के जरिए अर्जित की थी संपत्ति
- जिला प्रशासन ने अपना बोर्ड लगाया
रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के सेजनी नानकार निवासी नब्बू उर्फ नायाब के मकान पर आज जिला प्रशासन पूरे पुलिस बल के साथ पहुंचा और उसकी सम्पत्ति ज़ब्त करली।
बताया जा रहा है कि नब्बू एक गैंगस्टर का अपराधी है, उसी को लेकर जिला प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है। सेजनी नानकार स्थिति नब्बू के दो मंजिला आवास को जिला प्रशासन ने जब्त कर सील कर दिया। उसके बाद जिला प्रशासन की टीम काशीपुर आंगा पहुंची जहां पर लगभग दो से ढाई बीघा जमीन नब्बू की थी, उस जमीन पर भी जिला प्रशासन ने अपना बोर्ड लगा दिया।
इस मामले पर सीओ धर्म सिंह मार्शल ने बताया,”थाना अजीम नगर पर दर्ज अपराध संख्या 165/ 2020 गैंगस्टर एक्ट के तहत नब्बू पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। उसी में जांच के दौरान यह पाया गया कि इस के द्वारा अवैध रूप से इस संपत्ति को अर्जित किया गया है। अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जिला अधिकारी के आदेश से धारा 14(1) के तहत कुर्क किया जा रहा है। यह टोटल संपत्ति 42 लाख 25 हज़ार 800 की संपत्ति आंकी गई है इस पर 22 मुकदमे दर्ज है इसी के आधार पर यह गैंगस्टर बना है और गैंगस्टर के तहत ही इस पर यह कार्रवाई की गई है इस मकान के अलावा इसका एक खाली प्लॉट है उसको भी जब्त किया गया है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

