Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
हाईलाइट्स
- पति को छोड़कर प्रेमी के संग रहने से खफा था भाई
- समाज मे बदनामी के डर से भाई ने की थी बहन की हत्या
- फोन पर इमोशनली बाते सुनाकर बहन को बुलाया था घर
सम्भल(Sambhal) में रजपुरा थाना पुलिस ने युवती की हत्या के आरोप में मृतिका के भाई को गिरफ्तार किया है जो शादी होने के बावजूद बहन के पिछले दिनों प्रेमी संग फरार होने से नाराज था और समाज मे बदनामी का डर था।
दरअसल रजपुरा थाना इलाके के हसनगंज में 25 नवंबर को एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला था। मौके पर पहुंची रजपुरा थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो युवती गुन्नौर के गाँव की निवासी सुधा निकली।
पुलिस ने मृतक युवती के पिता की तहरीर पर युवती के प्रेमी शिशुपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह गहनता से जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच युवती के मोबाइल कि कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ लगी जिसमें युवती के भाई और मृतक युवती की बातचीत हो रही थी।
मोबाइल ने किया हत्यारे का पर्दाफ़ाश
पुलिस ने सभी रिकॉर्डिंग को इकट्ठा करके जब सुना तो पाया कि मृतक युवती का भाई अमित ही युवती का हत्यारा है। रजपुरा थाना पुलिस की टीम ने आनन-फानन में मृतक युवती सुधा के भाई अमित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की तो मृतक युवती के भाई अमित ने बहन की हत्या कर शव फेंकने का जुर्म कबूल लिया।
हत्यारोपी अमित से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि उसने अपनी बहन सुधा की शादी 2 साल पहले बदायूं जिले के निवासी युवक के साथ की थी। लेकिन 19 मई को सुधा अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
युवती की तलाश उसके भाई सहित सभी परिजन कर रहे थे। कुछ समय पहले जानकारी मिली कि सुधा अपने प्रेमी शिशुपाल के साथ कुरुक्षेत्र में रह रही है।
बहन को धोखे से बुलाकर की हत्या
समाज मे बदमानामी के डर से कुछ महीने बाद अमित और परिजनों ने सुधा को बहला-फुसलाकर वापस घर बुला लिया। लेकिन जैसे ही सुधा ने वापस अपने प्रेमी शिशुपाल के पास जाने की बात कही तो भाई अमित और परिजनों ने विरोध किया। जिसके बाद मृतक युवती का भाई अमित युवती को वापस प्रेमी युवक शिशुपाल के पास भेजने की बात कह कर 22 नवंबर को मोटरसाइकिल से बैठा कर साथ लेकर निकला और मेहुआ हसनगंज के जंगल में ले जाकर तमंचे की बट से घायल करके और गला घोटकर हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि युवती की हत्या के बाद पुलिस को जांच पड़ताल में कुछ रिकॉर्डिंग हाथ लगी थी। जिस पर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल आगे बढ़ाई तो मृतक युवती के भाई अमित का नाम सामने आया। पुलिस ने अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बहन की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया। जिसके बाद हत्यारोपी अमित की निशानदेही पर रजपुरा थाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और मृतक युवती का पर्स बरामद किया है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

