ट्विटर यूजर्स के फॉलोअर्स कल से बड़ी तादाद में कम हो रहे हैं। इसे लेकर ट्विटर हैशटैग #फॉलोवर्स_पर_हमला ट्रेंड कर रहा है। सफाई देते हुए ट्विटर ने एक पोस्ट में कहा है कि उसने ऐसे अकाउंट को हटाया है जो विदेशो की सूचना तंत्र से जुड़े थे।
गौरतलब है कि माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गुरुवार शाम को अचानक ट्विटर यूजर्स के फॉलोअर्स कम होना शुरु हो गए। इनकी तादात 200 से लेकर हजारों, लाखों तक में थी। इसकी कोई खास वजह फौरन तो सामने नहीं आयी है, अलबत्ता ट्विटर ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि उसने ऐसे करीब 3000 अकाउंट को हटा दिया है जो विदेशी सरकारों के सूचना तंत्र से जुड़े थे।
फॉलोअर्स कम होने को लेकर कई लोगों ने इस पर मीम भी बनाने शुरु कर दिए हैं और #फॉलोवर्स_पर_हमला ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही कई लोगों के अकाउंट चलना भी बंद हो गए थे, जो वापस तो शुरु हो गए हैं। लेकिन उनके फॉलोअर्स की तादात बहुत कम हो गई है।
इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर शलभ मणि त्रिपाठी भी हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
वहीं पत्रकार उमाशंकर सिंह ने दो स्क्रीनशॉट शेयर कर कटाक्ष किया है कि अब पता चला कि फॉलोअर्स जा कहां रहे हैं। उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल का अकाउंट हैंडल शेयर किया है जिसमें दो दिन पहले तक उनके फॉलोअर्स 43 हजार थे जो अब बढ़कर 3 लाख 60 हजार से ज्यादा हो गए हैं।
मशहूर आर जे सायमा ने इसके जवाब में ट्वीट कर लिखा कि हमसे followers माँग लेते। छीने क्यों ?
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

- ईरान की दो टूक: मांगें पूरी होने तक अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगी जंग

- अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट पर परिवार का रातभर धरना, तड़के हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने छोड़ा

- कोल्हाई हत्याकांड: पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, आई-10 कार बरामद

