Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
भाजपा विधायक संगीत सोम ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर भारत के मुसलमानों को देश पर भरोसा नहीं है तो वह भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं और वहीं अपनी आस्था दिखाएं।
आपको बता दें कि भाजपा विधायक संगीत सोम आज चंदौसी में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा, कि भारत के मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं।
दरअसल मीडिया के एक सवाल पर जिसमें भारत के कुछ मुस्लिम संगठनों द्वारा कोरोना वैक्सीन में सूअर की चर्बी मिली होने की बात कही थी। उसी सवाल पर कहा कि अगर भारत के मुसलमानों को भारतीय वैज्ञानिकों और देश के पीएम एवं पुलिस प्रशासन पर आस्था अथवा विश्वास नहीं है तो वे भारत छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं और वहीं अपनी आस्था दिखाएँ।
केजरीवाल और सोमनाथ भारती की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है
उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर भी जमकर प्रहार किया। संगीत सोम ने कहा कि जेल में गुंडों के साथ रहकर सोमनाथ भारती का दिमाग भी गुंडों की तरह हो गया है और वह सीएम योगी को मारने की बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल और सोमनाथ भारती की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

