Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
ज़िला रामपुर में कुछ दिन पहले एक सिपाही ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया था। जिस पर पीड़ित विवाहिता ने थाना पटवाई में आरोपी सिपाही के खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज कराई थी।
इस मामले पर हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। विवाहिता के एफआईआर लिखवाने के बाद उसके पति पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। जिसके चलते विवाहिता ने ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की थी जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज इस मामले पर आईजी(IG) रमित शर्मा (Ramit Sharma) ने संज्ञान लिया और आईजी रमित शर्मा खुद अस्पताल पहुंचे।
उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता और उसके पति से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने तुरन्त एक्शन लिया और थाना पटवाई के थानाध्यक्ष और चार सिपाहियों को इस मामले में लाइन हाजिर भी किया और उच्च अधिकारियों से इस मामले की जांच करने को कहा।
क्या था पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के थाना पटवाई क्षेत्र के जिवाई कदीम गांव में आज से कुछ दिन पहले एक विवाहिता के साथ थाना पटवाई के सिपाही ने दुष्कर्म किया था और दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी।
वीडियो के आधार पर वह विवाहिता को ब्लैकमेल करता था और उस से अवैध संबंध बनाता था। महिला ने हिम्मत जुटा ते हुए इस घटना के बारे में अपने पति को बताया।
उसके पति ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना पटवाई में 14 अक्टूबर को सिपाही अमित कुमार के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विवाहिता के पति पर कुछ लोग समझौते के दबाव बना रहे थे, जिसके चलते विवाहिता ने जहर खाकर जान देने की भी कोशिश की। पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें
- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
