सम्भल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार (29 अक्टूबर) की सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। असमोली के पास स्थित धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल पर विभाग की टीम ने छापेमारी की। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी से जुड़े एक मामले में यह कार्रवाई की गई है।
सुबह करीब 50 से अधिक गाड़ियों में 100 से ज्यादा इनकम टैक्स अधिकारी मिल परिसर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान मौके पर पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की भारी तैनाती की गई, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका न रहे। मिल के सभी गेट सील कर दिए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, टीम मिल से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच कर रही है। इस दौरान अधिकारी पुराने लेनदेन, खातों और कागजात का सत्यापन भी कर रहे हैं।
छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह शुगर मिल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स शुगर मिल के मालिक का नाम गौतम गोयल बताया जा रहा है। उनके ग्रुप की मिलें प्रदेश के अन्य जिलों बिजनौर, बरेली (मीरगंज), रामपुर के अलावा उत्तराखंड के काशीपुर में भी स्थित हैं। हालांकि, काशीपुर की मिल फिलहाल बंद बताई जा रही है।
- UP Expressway Network: 22 एक्सप्रेस-वे के जाल से बदलेगा उत्तर प्रदेश का भविष्य, औद्योगिक क्रांति की ओर कदम

- महोबा: शादी से लौट रही महिलाओं को पिकअप ने रौंदा, 3 की मौत, 2 की हालत गंभीर

- UP RTE Admission 2026: यूपी में आरटीई आवेदनों में ऐतिहासिक उछाल, पहले चरण में ही रिकॉर्ड 2.61 लाख आवेदन

- बड़ी खबर: पश्चिमी यूपी में गूँजी ‘वंदे मातरम्’ और ‘समान कानून’ की मांग; ब्रज प्रांत के मुस्लिम नेताओं ने पेश की नई मिसाल

- खेती में डिजिटल क्रांति: यूपी और बिहार मिलकर संवारेंगे महिला किसानों का भविष्य

