खालिद परवेज ने भाजपा के झूठे वादों से परेशान जनता के बीच जाकर उनके वोट की ताकत बताते हुए कहा कि आपका एक वोट आपके मुस्तकबिल का फैसला करेगा।
बदायूं(सालिम रियाज़): उत्तर प्रदेश की बदायूं 115 विधानसभा चुनाव में समाजसेवी व् उद्योगपति खालिद परवेज ने सपा पार्टी के साथ वफादारी दिखाते हुए समाजवादी पार्टी के लिए वोट मांगा।
खालिद परवेज ने अपने समर्थकों के साथ डोर टू डोर जाकर जनता से सपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने आज रात बदायूं में कई सभाओं को भी संबोधित किया और जनता से कहा कि मुझे मंच की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं आप लोगों के बीच पला बढ़ा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बदलाव की जरूरत है, विकास की जरूरत है और उत्तर प्रदेश में विकास और बदलाव सिर्फ अखिलेश यादव ही ला सकते हैं।
खालिद परवेज ने भाजपा के झूठे वादों से परेशान जनता के बीच जाकर उनके वोट की ताकत बताते हुए कहा कि आपका एक वोट आपके मुस्तकबिल का फैसला करेगा। इसलिए झूठी सरकार को बदलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाइए। खालिद परवेज़ को अपने बीच पाकर बदायूं के लोगों का मनोबल बड़ा और हर तरफ खालिद परवेज़ ज़िंदाबाद के नारे लगने लगे।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

