छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, 50 फीट गहरी खदान में गिरी बस, 11 लोगों की मौत

Date:

यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी के 27 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही एक बस मंगलवार रात 9 बजे 50 फीट गहरी खदान में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है और 16 अन्य लोग घायल हैं।

स्थानीय मीडिया के अनुसार एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार बस लौटने के दौरान खपरी रोड पर खदान पारा की एक मुरुम खदान में गिर गई। यह हादसा फैक्ट्री से आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ है। गंभीर रूप से घायलों को रायपुर भेजा गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related