Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में सीधी टक्कर, कई डिब्बे चढ़े ऊपर

Date:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से मंगलवार शाम बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। बिलासपुर-कटनी सेक्शन में एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच सीधी और भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा शाम करीब 4 बजे के आसपास हुआ, जब पैसेंजर ट्रेन विपरीत दिशा से आ रही थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री ट्रेन के कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ तो मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल घायलों की संख्या और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related